MS Office क्या है - Microsoft Office In Hindi

हेलो दोस्तों, Microsoft Office का नाम तो हम सभी ने सुना है क्यूंकि यह कंप्यूटर के लिए आने वाले सबसे पोपुलर सॉफ्टवेयर में से एक है चाहे स्कूल हो या ऑफिस लगभग हर जगह इन्हे इस्तेमाल किया जाता है यह बहुत ही कमाल का सॉफ्टवेयर है जिसके बारे में जानना काफी जरूरी है तो अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है।


MS Office In Hindi



तो आपको इस पोस्ट को जरूर पड़ना चाहिए क्यूंकि इस पोस्ट में हम इसी बारे में बात करने वाले हैं की MS office क्या है? इसको कैसे Download करते हैं और इसमें क्या-क्या features हैं तो इन सभी सवालों को ध्यान में रखते हुए बताते हैं इनके बारे में।

Microsoft Office क्या है? (MS Office In Hindi)

MS office


Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस) को MS Office भी कहा जाता है। यह कई सारे application सॉफ्टवेयर जैसे ms word, ms excel, ms powerpoint आदि से मिलकर बना हुआ एक package यानी एक संग्रह है। इसका इस्तेमाल office के काम काजो जैसे spreed sheet बनाना या document लिखना आदि में काम आता है। Office के काम काजो के अलावा हम इसका उपयोग अपने लिए document बनाने spreed sheet बनाने या college के लिए presentation बनाने व और भी बहुत सी जगहों पर कर सकते है।

Microsoft Office ने office और business से सम्बंधित काम काजो को बहुत ही आसान बना दिया है इसके पहले office के डाटा और जाकारियों को रखने के लिए बड़ी बड़ी फाइल/ राजिस्टर बनाना थे जिनको संभाल पाना बेहद मुस्किल हुआ करता था जो की अब ms office ने सरल कर दिया है। Microsoft Office का एक Yearly Subscription Model भी है जिसे Microsoft 365 या Office 365 कहते हैं।

Microsoft Office के Versions :-

  • Microsoft Office for Windows
  • Microsoft Office 3.0
  • Microsoft Office 4.x
  • Microsoft Office 95
  • Microsoft Office 97
  • Microsoft Office 2000
  • Microsoft Office XP
  • Microsoft Office 2003
  • Microsoft Office 2007
  • Microsoft Office 2010
  • Microsoft Office 2013
  • Microsoft Office 2016
  • Microsoft Office 2019
  • Microsoft Office 2021


Microsoft office के Programs | (Components)

जैसा की मैंने पहले भी बताया Microsoft office एक package है जो बहुत सारे application सॉफ्टवेयर से मिलकर बना बना हुआ है जिनमे से कुछ के बारे में हम अभी बात करेंगे।


Microsoft Word - Microsoft Word एक Word Processing Program है जिसकी मदद से हम Documents को Create या Edit कर सकते हैं इसके लिए इसमें बहुत सारे Different Feature Provide करते हैं।

Microsoft PowerPoint - Microsoft PowerPoint एक Presentation Program है जिसका इस्तेमाल करके हम कई तरह की Presentation Create कर सकते हैं।

Microsoft Excel - यह एक Spreadsheet Program है जिसका इस्तेमाल करके हम Spreadsheet बना सकते हैं और साथ ही उसमे अलग-अलग Calculations भी कर सकते हैं इसके लिए इसमें कई Formula दिए होते हैं।

Microsoft Access - यह एक Graphical DBMS (Database Management System) Program है जिसकी मदद से हम Database और Database के Component जैसे Form, Table आदि Create कर सकते हैं।

Microsoft OneNote - यह एक Note Taking Program है जिसकी मदद से हम बहुत ही Advance level पर Notes बना सकते हैं।


इसके अलावा Microsoft Office में Microsoft OneDrive और Microsoft Outlook भी शामिल हैं।


 यह भी जाने। ...Adobe Creative Cloud क्या है?


MS office कैसे डाउनलोड करें?

Microsoft office एक paid सॉफ्टवेयर है यानी इसको लेने के लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ते है इसको आप Microsoft की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हो लेकिन अगर आपने एक Windows Operating System वाला लैपटॉप लिया है तो उसके साथ यह आपको फ्री में मिला होगा।

इसके अलावा इसका windows और android के लिए इसका एक फ्री version भी उपलब्ध कराया गया है जिसे आप microsoft store और google play store से download कर सकते हैं। इसमें paid version के बराबर features तो नहीं है लेकिन यह नार्मल कामो के लिए काफी अच्छा है।

अगर आपको इसके paid version जैसा ही software फ्री में चाहिए तो आप libreoffice download कर सकते है जो की ms office की तरह ही है वो भी फ्री में मिल जाता है साथ ही windows, linux और macOS के लिए उपलब्ध है।




Microsoft office के बारे में कुछ facts

  • Microsoft office package, Microsoft कंपनी के founder Bill gates ने 1 अगस्त 1988 में पहली बार इसे launch किया था।
  • यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला office सॉफ्टवेयर है।
  • यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के साथ साथ मोबाइल के लिए भी उपलब्ध रहता है।



MS Office के Top फ्री alternatives

Microsoft Office के फ्री Alternatives कुछ इस तरह हैं :-

LibreOffice

अगर MS office के top alternatives की बात करें तो सबसे पहले LibreOffice का नाम ही निकल कर आता है इसके कई कारण है जिसमे से सबसे पहला यह है की यह एक Free और Open-source software है जिसमे आपको लगभग MS Office जैसे features ही मिलते हैं, और Linux के कई सारे Distributions के साथ तो यह Software pre-installed ही आता है।


ms office alternative libreoffice
Download libreoffice


Key features

इसके key features की बात करें तो आपको कुछ इस तरह देखने को मिलेंगे

Free और open source

इस सॉफ्टवेयर का सबसे पहला key-feature यही है की यह free होने के साथ साथ open-source भी है और अगर आप एक Developer हैं तो इसमें contribute भी कर सकते हैं।

Feature-rich

libreoffice एक feature rich software है जिसमे आप वे सभी काम कर सकते हैं जो ms office के साथ कर सकते हैं और साथ ही इसमें कुछ extra features भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसके लिए आपको extensions और templates भी मिल जाते हैं।

Portable

libreoffice का portable version भी उपलब्ध है जिसे download करके आप इसको Pendrive या CD DVD ड्राइव से भी इस्तेमाल कर सकते हैं यानी इसे Hard disk में बार बार install करने की जरूरत भी नहीं।

Cross Platform

यह एक Cross-platform software है जो सभी platforms पर काम करता है।

Linux, macOSWindows





ONLYOFFICE

ONLYOFFICE भी LibreOffice की तरह ही एक फ्री और Open Source सॉफ्टवेयर है जिसका User Interface काफी हद तक Microsoft Office की तरह ही है हालाँकि इसमें हमें सिर्फ तीन सॉफ्टवेयर ही देखने को मिलते हैं पहला Document Editor दूसरा Spreadsheet Editor और तीसरा Presentation Editor.


Key features

इसके Key Features कुछ इस तरह हैं।


यह भी पड़ें :-

Free और open source

यह भी LibreOffice की तरह ही Free और Open Source है।

Feature-rich

इसके अलावा यह एक Feature Rich Software है जिसमे हम Basic Office वर्क आराम से कर सकते हैं और यह MS Office से बनाये गए Documents को भी Support करता है।

Cross Platform

ONLYOFFICE Linux, Windows और Mac तीनो पर चलता है।



दोस्तों, आज हमने बात की MS Office क्या है - Microsoft Office In Hindi उम्मीद है आपको जानकारी अच्छी लगी होगी और कुछ न्य सीखने को को मिला होगा इसके आलावा आपके किसी भी अन्य जानकारी या सुझाव के लिए comment करे और दोस्तों के साथ में शेयर करे।


15 टिप्‍पणियां:

  1. bahut hi achhi jankari share ki hai sir aapne thank you ye bahut hi helpful rha

    जवाब देंहटाएं
  2. Thanku sir
    Apne bahot achi bat btai h hum jaise students ke liye
    Dil se thanks

    जवाब देंहटाएं
  3. Thanks sir jankari dene ke lie mai ise padh ker kaphi kuchh sikha hu

    जवाब देंहटाएं
  4. yah jaakaari dene ke liye aapka khub khub dhanyavaad. aapke blog padhane se aek khushi milti hai bhai

    जवाब देंहटाएं