Vlookup क्या है? MS Excel में VLookup Formula

Vlookup


आप सभी ने MS Excel इस्तेमाल भी कभी न कभी किया ही होगा इसमें हमें डाटा को मैनिपुलेट, एनालाइज या Calculate आदि करने के लिए इस्तेमाल किये जाते है MS Excel में Formulas को एक Expression के रूप में लिखा जाता है और Formula को Function भी कहा जाता है।

Vlookup एक बहुत ही Powerful Function या फार्मूला है जिसका Full Form होता है Verticle Lookup जिसमे Verticle का मतलब होता है खड़ा यानी ऊपर से निचे या निचे से ऊपर की ओर तो आइये अब आगे बढ़ते है और जानते है Vlookup के बारे में।


Vlookup क्या होता है? What is Vlookup

Vlookup formula बहुत Powerful Excel formula है जिसका इस्तेमाल करके हम Spreadsheet के अंदर कुछ भी या किसी भी एक Specific Value से Related Data को सर्च कर सकते हैं। जैसे अगर किसी लिस्ट में एक तरफ व्यक्ति का नाम और दूसरी तरफ उसका फ़ोन नंबर है तो हम उसके नाम से उसका फ़ोन नंबर सर्च कर सकते हैं।

अगर आपने कभी MS Excel या MS Office के लिए Interview दिया है तो आपको पता ही होगा की लगभग हर Interview में Vlookup के बारे में तो पुछा ही जाता है क्योंकि इसको यूज़ भी काफी ज्यादा किया जाता है।

Vlookup का यूज़ हम Table या Spreadsheet में डाटा को Vertically यानी ऊपर से निचे की ओर ढूंढने के लिए किया जाता है Excel में Vertically और Horizontally डाटा को सर्च करने के लिए अलग अलग Function दिए हुए हैं अगर आपको किसी Spreadsheet में Data को दाएं से बाएं तरफ ढूंढना है तो आप Hlookup नाम के फंक्शन को Use कर सकते हैं।


Vlookup का Syntax कुछ इस तरह का होता है -


=VLOOKUP(lookup_value, table_array, col_index_num, [range_lookup])

इस Syntax में जो भी चीजें आपको Paranthesis यानी छोटे कोष्ठक के बीच में दिखाई दे रही हैं उन्हें Arguments कहते हैं जिनकी जगह हम अपने डाटा को ढूंढने के लिए अलग-अलग Values लिखते है तो आइये इन्हे सही से समझते हैं -


यह पड़ें - MS Word क्या है? MS Word के उपयोग व जानकारी


lookup_value - यहाँ पर हमें जिस Value के आधार पर डाटा को ढूंढना होता है उसे लिखते हैं इसे Double Quote के अंदर लिखा जाता है। अगर हम अपने Profession वाले उदहारण को जारी रखें तो यहाँ पर आपको Profession डालना होगा। (यह वैल्यू आपके द्वारा सेलेक्ट की गयी टेबल के पहले कॉलम में होनी चाहिए)

table_array - यहाँ पर आपको वह टेबल सेलेक्ट करनी है जिसमे आपको अपनी Value सर्च करनी है।

col_index_num - इसमें आपको टेबल के उस Column का Number डालना है जिसमे आपकी वैल्यू मौजूद है।

range_lookup - इसको आप छोड़ भी सकते हैं इसमें दो Option होते हैं भरने के लिए 0 और 1 जिसमे 0 False यानी Exact (सटीक) मैच और 1 मतलब True यानी Approximate (अनुमानित) मैच।


Vlookup कैसे यूज़ करें?

आइये कुछ बिन्दुओ की मदद से समझते हैं की हम Vlookup formula को किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं 

इसके लिए हम एक Table बनाएंगे जिसमे एक तरफ व्यक्ति के Profession (जैसे Doctor, Engineer, Youtuber आदि) का नाम और दूसरी तरफ व्यक्ति का नाम दिया हुआ है और हमें इनमे से एक Specific Professions के व्यक्ति को ढूंढना है।

1. सबसे पहले हम MS Excel के अंदर एक नयी File बनाएंगे।

2. अब उस File के अंदर हम निचे दी गयी Table बनाएंगे।


Table Example


3. अब हम Vlookup formula को यूज़ करने के लिए हमारे टेबल से अलग एक Cell को सेलेक्ट करेंगे।

4. अब हम इस Cell में हमारा Vlookup फार्मूला लिखेंगे जो कुछ इस प्रकार दिखेगा -

=VLOOKUP("Youtuber", A1:B5, 2, 0)

इस Formula से हम अपनी table में "Youtuber" Profession के व्यक्ति को ढूंढ रहें हैं। जिसका रिजल्ट आप निचे दी गयी इमेज में देख सकते हैं।

Vlookup Example



यह पड़ें - Microsoft Excel Formulas Hindi में जाने


Vlookup और Hlookup में क्या अंतर है?

Vlookup की तरह Hlookup भी MS Excel Files में Values को सर्च करने के लिए एक फार्मूला है लेकिन इन दोनों में अंतर यह है की जिस तरह Vlookup में हम वैल्यू के दायीं तरफ सर्च किया जाता है उसी तरह Hlookup में वैल्यू के निचे की तरफ सर्च किया जाता है।


दोस्तों उम्मीद है Vlookup क्या है यह आप जान चुके होंगे और इस Formula को इस्तेमाल कैसे करते हैं यह भी आपको समझ आ चूका होगा अगर हाँ तो कमेंट करके जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।


2 टिप्‍पणियां: